कल्याण के, के.एम.अग्रवाल कालेज में फर्जी डिग्री धारक पढा़ रहे हैं, विद्यार्थियों को

कल्याण क्राइम रिपोर्टर शुभम मिश्रा

Kalyan: कल्याण शहर के, के.एम.अग्रवाल कालेज में फर्जी पीएचडी की डीग्री लेकर बना मुनीष पान्डे लेक्चरार? बिना मगध गये ही मगध विश्वविद्यालय से लिया पीएचडी की डीग्री, बिहार के मगध विश्वविद्यालय में उंचे दामों पर बिकती है डीग्री। मुंबई युनिवर्सिटी ने डिग्री की हकीकत जानने के लिए कयी पत्र दिया पर कोई जवाब नहीं शुभम मिश्रा मगध गये हकीकत जानने तो वहाँ हर किसीका अलग जवाब, कागजात की जांच के लिए बनी कमेटी को पंद्रह दिन में देना था, निर्णय परंतु महीना बीत गया पर कमेटी ने निर्णय नहीं दिया आखिर क्यों?

फर्जी डिग्री देकर मुनीष पान्डे बना शिक्षक से प्रोफेसर

ठाणे जिले के कल्याण में के. एम. कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय है, जहाँ भौतिक विज्ञान का प्राध्यापक है मुनीष श्यामनारायण पान्डे, जो बिना मगध गये ही, सोधपत्र दाखिल किए बिना ही मगध विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान विषय में प्राप्त कर लिया पीएचडी की डिग्री! इस अतिउच्च उपाधि को प्राप्त करने के लोगों को न जाने कितने सोधपत्र तैयार करने होते हैं और वर्षा नु वर्ष लग जाते हैं उपाधि पाने में वहीं मुनीष को यह उपाधि बिना विश्वविद्यालय में कदम रखे ही मिल गई, जिसके बल पर वह भौतिक विज्ञान का ज्ञाता हो गया और ज्ञान बेचकर लाखों रुपये वेतन सरकारी खजाने से ले रहा है। पान्डे को इसी फर्जी डिग्री के बल पर पहले शिक्षक पद पर नियुक्त कर प्रोफेसर बना दिया गया। इस तरह की बहाली से कानून की धज्जियाँ उड़ गई। फर्जीवाड़े में के.एम.अग्रवाल महाविद्यालय की प्रधानाचार्या डा. अनिता मन्ना, सहसंचालक डा. विजय नारखेड़े, मुंबई विश्वविद्यालय के अजय भामरे एवं अकील शेख सम्मीलित हैं।

सचिव की सलाह को किया दरकिनार

कालेज के तत्कालीन सचिव और वर्तमान अध्यक्ष विजय पंडित ने वर्ष २०१६ में लिखित में प्रधानाचार्या से कहा था कि यह डिग्री फर्जी है फिर भी प्रधानाचार्या ने पंडित की बातों पर ध्यान नहीं दिया और डिग्री को मान्य कर दिया और मुंबई विद्यापीठ को एथंटिक लिखकर भेज दिया। जांच करने पर पता चला की मुनीष पान्डे ने मुंबई विद्यापीठ से माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी नहीं लिया था जिसके बगैर अन्य प्रदेश में दाखिला नहीं मिलता है। तो मगध विश्वविद्यालय में प्रवेश कैसे मिला यह एक बड़ा प्रश्न है। प्रबंधन(Management) मंडल से अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं लिया था।

कैसे साबित हुआ फर्जी सर्टिफिकेट है

३१ मई २००६ में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शम्सूद्दीन हुसैन थे, सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर डा. वीरेन्द्रनाथ पांडे का है। जबकि वीरेन्द्रनाथ पान्डे की नियुक्ति कुलपति पद पर २० नवंबर २००६ को हुई है। स्पष्ट हो जाता है कि डिग्री फर्जी है। ११ जनवरी २००० को शोधपत्र (Synopsis) जमा करने की तारीख बताई गयी है, जबकि उस दिन हाजिरी रजिस्टर के मुताबिक मुनीष पान्डे कल्याण यानी कालेज में पढा रहे थे। १९ दिसंबर २००२ को भी मुनीष थेसिस जमा करने मगध विश्वविद्यालय नहीं गये थे। प्रमाणपत्र पर पंजिकरण संख्या ३४२६४/९९/०१ छपा है, मतलब पंजिकरण वर्ष १९९९ में हुआ है। जबकि ३१ दिसंबर १९९९ के पहले होना चाहिए था। जब सिनोप्सिस जमा करने का दिनांक ११ जनवरी २००० है और मंजूरी की तारीख मई २००० है। तो पंजिकरण जून २००० या उसके बाद होना चाहिए। परंतु प्रमाणपत्र में पंजिकरण संख्या १९९९ दिखाई दे रही है यह क्या दर्शाता है? इसमें विश्वविद्यालय के पास जांच के लिए बचता ही क्या है? जिसके लिए कमेटी गठित करनी पड़ी है और वह कमेटी महीने भर से जांच कर रही है और अबतक परिणाम शुन्य है।

मगध विश्वविद्यालय का भ्रष्टाचार को सपोर्ट

पीएचडी सर्टिफिकेट पर कुलपती के तौर पर हस्ताक्षर करने वाले व्यक्ती का नाम वीरेंद्रनाथ पांडे है। जबकि विश्वविद्यालय के कुलपती पद पर उनकी नियुक्ती बिहार राज्य के राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा दिनांक 20 नवम्बर 2006 को हुई थी। नियुक्ति से छह महीने पहले दिनांक 31 मई 2006 को हस्ताक्षर कर दिया। फर्जी डिग्री धारक को बचाने का प्रयास विश्वविद्यालय के मौजुदा कुलपती एस पी शाही कर रहे यह बेहद शर्मसार कर देनेवाली हरकत है। जब विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य लोगों से बात किया गया तो उन्होने कयी बार यह माना कि यह फर्जी डिग्री है परंतु लिखित देने को तैयार नहीं? जिसका कुछ विडियो गुपचुप निकाला गया है। एफिडेविट लेने के बाद जांच कमेटी गठित किया गया और जांच के लिए पंद्रह दिन का समय मांगा गया परंतु एक माह के बाद भी सिर्फ टाल मटोल ही चल रहा है। इस तरह मुंबई, कल्याण के, के.एम.अग्रवाल कालेज के विद्यार्थियों के साथ ही धोखा नहीं हो रहा बल्कि देश के कानून के साथ ही उन असली डिग्री धारकों के साथ भी धोखा हो रहा जो योग्य होते हुए भी पद तक पहुंच नहीं पा रहे हैं और फर्जी लोग, पद और वेतन का लाभ ले रहे हैं! अब देखना होगा इस खबर के बाद शासन प्रशासन और मगध विश्वविद्यालय शर्मसार होता है या फिर ऐसे ही फर्जी डिग्री धारक को सपोर्ट करता है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कचनारिया जोड़ के पास अहमदाबाद से भोपाल जा रही वर्मा वॉल्वो स्लीपर बस (MP04 WA 5356) के सामने अचानक गाय आ जाने से चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस के ब्रेक चिपक गए, जिससे टायर घिसटकर फट गए और बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में उतरकर पेड़ से टकरा गई।

सीहोर MP राजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820 आज दिनांक को सुबह लगभग 07:30 बजे

Loading

Search