भोपाल खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
भोपाल। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली के वित्तीय सहयोग से अखंड सेवा एवं जन विकास कल्याण समिति भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में JNCT ऑडिटोरियम, भोपाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “शास्त्रीय नृत्य (नमन) एवं मालवा लोक नृत्य” रहा, जिसकी मनमोहक प्रस्तुतियाँ Mace Dance Culture Institute Group के कलाकारों द्वारा दी गईं। कार्यक्रम के साथ-साथ संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें शास्त्रीय एवं लोक कला के संरक्षण पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी के निर्देशक प्रकाश सिंह ठाकुर तथा म.प्र. संस्कृति विभाग की उप संचालक भारती सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक, महापौर एवं पार्षदगण भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भारतीय संस्कृति एवं लोक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आभारी:अखंड सेवा एवं जन विकास कल्याण समिति भोपाल।
![]()







