हैडिंग/सीहोर की बेटी ने बढ़ाया मान: एमपी पुलिस में चयन के बाद विनीता मेवाड़ा का बैरागढ़ खुमान में भव्य स्वागत

श्यामपुर MP राजकुमार मेवाड़ा

मो,9617412820

 

हैडिंग/सीहोर की बेटी ने बढ़ाया मान: एमपी पुलिस में चयन के बाद विनीता मेवाड़ा का बैरागढ़ खुमान में भव्य स्वागत

 

मेहनत और दृढ़ संकल्प जब मिल जाते हैं, तो सफलता कदम चूमती है। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बैरागढ़ खुमान की बेटी विनीता मेवाड़ा ने। मध्य प्रदेश पुलिस में चयन होने के बाद प्रथम बार गांव आगमन पर विनीता का ग्रामीणों और परिवारजनों ने पलक-पावड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया।फूल-मालाओं से गूंजा गांव

जैसे ही विनीता मेवाड़ा वर्दी में अपने गांव की सीमा पर पहुंचीं, ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका स्वागत शुरू हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें फूलों की मालाओं से लाद दिया। गांव की गलियों में उत्साह का माहौल ऐसा था मानो कोई त्यौहार मनाया जा रहा हो। इस दौरान विनीता के चेहरे पर अपनी जड़ों की ओर लौटने की खुशी और देश सेवा के संकल्प की चमक साफ देखी जा सकती थी

बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

विनीता की इस उपलब्धि पर गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि विनीता ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे बैरागढ़ खुमान का नाम रोशन किया है। यह सफलता क्षेत्र की अन्य बालिकाओं के लिए एक प्रेरणा है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी आसमान छुआ जा सकता है।

परिवार में जश्न का माहौल

स्वागत समारोह के दौरान विनीता के परिवार के सदस्य भावुक नजर आए। परिजनों का कहना है कि विनीता शुरू से ही अनुशासित और मेहनती रही हैं। वर्दी पहनकर घर लौटने पर उनकी आंखों में गौरव के आंसू थे। ग्रामीणों ने विनीता को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और कर्तव्यनिष्ठा की कामना की

 

खुलासा न्यूज श्यामपुर से राजकुमार मेवाड़ा की विशेष रिपोर्ट

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search