
कांग्रेसियों ने किया जनसंपर्क
ब्यावरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में नगर पालिका ग्राउंड में मनाई गई साथ ही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के चौथे दिन वार्ड नंबर 2 में सभी कांग्रेस जनों द्वारा जनसंपर्क किया गया एवं भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा बेरोजगारी महंगाई डीजल पेट्रोल रसोई गैस विद्युत बिल किसानों की समस्या आवास घोटाला जैसी अनेक प्रकार की समस्याओं को लेकर जनता के बीच में राहुल गांधी जी के संदेश को पहुंचाया गया। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र दांगी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भारत वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव, समीर खान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।