बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय
बैरसिया। ग्राम ललरिया स्थित वर्षों पुराने शासकीय तालाब “हनुमान सरोवर” पर अवैध मत्स्य पालन और तार फेंसिंग के विरोध में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद ने SDM बैरसिया को ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि जिला मंत्री भोपाल जितेन्द्र मीणा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम पंचायत द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व तालाब के चारों ओर तार फेंसिंग कर दी गई। इससे रक्षाबंधन पर होने वाले भुजरिया उत्सव सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लग गई है। बेसहारा गौवंश के पानी पीने का रास्ता भी बंद हो गया है।
*VHP की प्रमुख मांगें:*
1. तालाब पर मत्स्य पालन और फेंसिंग की वैधानिकता की निष्पक्ष जांच हो।2. अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल हटाकर तालाब आमजन के लिए खोला जाए।3. भुजरिया उत्सव सहित पारंपरिक धार्मिक आयोजनों की अनुमति दी जाए। 4. गौवंश और ग्रामीणों के आवागमन हेतु रास्ता सुनिश्चित किया जाए।ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 दिवस में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो विश्व हिंदू परिषद, सकल हिंदू समाज और ग्रामवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों का कहना है कि हनुमान सरोवर स्थानीय हिंदू समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
![]()





