Bhopal Khulasa M.P.:- तृतीय काव्य संग्रह ” छांव” का किया विमोचन – जे पी लववंशी

तृतीय काव्य संग्रह ” छांव” का किया विमोचन – जे पी लववंशी

“लोधा समाज शिक्षा फाऊंडेशन” द्वारा हंसराज मठ इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा , लववंशी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण लववंशी , लोधा लववंशी समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंदर सिंह लववंशी , लोधा समाज शिक्षा फाउन्डेशन के अध्यक्ष रामगोपाल लववंशी, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री आदि सामाजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में राजगढ़ जिले के ब्यावरा सुठालिया क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरेड के रहने वाले फूड स्पेक्टर भोपाल जे पी लववंशी की कलम से तृतीय काव्य संग्रह ” छांव” का विमोचन किया गया ।
काव्य संग्रह ” छाँव ” में संग्रहित कविताओं के माध्यम से एक सुंदर ज्ञानप्रद संदेश देने की कोशिश की है और उन्हें उम्मीद है कि काव्य संग्रह ” मन की मधुर चेतना ” और ” धूप को तरसते गमले ” की तरह इस काव्य संग्रह को भी सबका प्यार और स्नेह प्राप्त होगा ।

काव्य संग्रह छांव से —
संकट कितना बड़ा हो।
चाहे जिद पर अड़ा हो।
मन को मत हारने दो,
जीत उसी की जो लड़ा हो।।
जे पी लववंशी

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search