चुनावी मैदान में उतरेंगे पुराने दिग्गज, ये है कांग्रेस का नया फॉर्मूला ?

कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, जीतू पटवारी, अरुण यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज…….

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करना शुरु कर दिया है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी शुक्रवार को 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। हालांकि कांग्रेस की पहली लिस्ट में मध्यप्रदेश की एक भी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है लेकिन इस लिस्ट से कांग्रेस के नए फॉर्मूले का पता जरुर चल गया है। नए फॉर्मूले के तहत कांग्रेस पार्टी दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है।

दिग्गज नेता लड़ेगें चुनाव !

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस इस बार नया फॉर्मूला इस्तेमाल करते नजर आ रही है। कांग्रेस पार्टी अपने पुराने दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है और कुछ ऐसा ही उसने छत्तीसगढ़ में किया है जहां उसने भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस यही फॉर्मूला अपना सकती है और कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह और जीतू पटवारी को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है।

कमलनाथ-दिग्विजय ने किया है चुनाव लड़ने से इंकार

एक तरफ कांग्रेस का फॉर्मूला पुराने दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतारना समझ पड़ रहा है तो वहीं ये भी बता दें कि मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पहले ही चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं। कमलनाथ ने अपने बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ को प्रमोट किया है तो वहीं दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ सीट से प्रियव्रत सिंह का नाम आगे किया है। दिग्विजय सिंह वर्तमान में राज्यसभा सांसद भी हैं और उनका कार्यकाल करीब दो साल का बचा हुआ है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों ही नेताओं की रजामंदी के बिना भी पार्टी आलाकमान उन्हें चुनावी मैदान में उतारता है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search