गेहूं की फसल को कचरे की दवाओं ने किया तबाह तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


किसानों द्वारा कीटनाशक दुकानदार मुकेश रैकवार पर गलत सलाह से फसलें नष्ट करने का आरोप 

बैरसिया। कचरा मारने वाली दवाओं के अवैध उपयोग ने गेहूं की फसल को तबाह कर दिया है,जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।आपको बता दें कि इस संदर्भ में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। गेहूं की फसल पर कचरा मारने वाली दवाओं का छिड़काव करने से फसल पूरी तरह से खराब हो गई है।किसानों के अनुसार,उन्होंने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए कचरा मारने वाली दवाओं का उपयोग किया था,लेकिन इसके बजाय फसल पूरी तरह से तबाह हो गई।किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें इस नुकसान की भरपाई के लिए हर्जाना/मुआवजा दिलवाया जाए। कई एकड़ फसल तबाह होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।किसानो के नाम :- 1.कमल सिंह कुशवाह 2. प्रलाद सिंह कुशवाह निवासी बसई। तहसीलदार ने किसानों को इस नुकसान की भरपाई के लिए न्यायहित में उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। साथ ही, तहसीलदार ने कचरा मारने वाली दवाओं के अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search