बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। शासकीय सुभाष बालक विद्यालय माध्यमिक शाला बसई में आयोजित समारोह में गांव के छात्रों को साइकिल वितरित की गईं। आपको बता दें कि इस पहल से छात्रों को स्कूल आने-जाने में आसानी होगी और शिक्षा तक पहुंच बढ़ेगी। वहीं अनेक छात्रों को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रभारी ऊंषा चौहान ने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि हर बच्चा शिक्षा प्राप्त कर सके। विद्यालय द्वारा अनेक छात्रों को साइकिल वितरित की गई, जिससे शिक्षा के क्षैत्र में गांवों के सभी छात्र लाभान्वित होंगे। छात्रों खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह साइकिल हमारे लिए एक बड़ा सहारा होगी। अब हम आसानी से स्कूल आ-जा सकेंगे। इस मौके पर वार्ड नं 04 के पार्षद संजय कुशवाह,स्कूल प्राचार्य प्रभारी ऊंशा चौहान,शिक्षक महेन्द्र साहू,शिक्षिका सरीता चौधरी सहित समस्त स्टाफ और अनेक छात्र उपस्थित रहे।
![]()






