शिक्षक संघ अध्यक्ष नागेश पांडे और बालेंद्र सिंह बने सचिव

भोपाल खुलासा रामबाबू मालवीय


बैरसिया। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष छत्रबीर सिंह राठौर के तत्वाधान में संपन्न हुए। जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नागेश पांडे बने उपाध्यक्ष डॉ.आर के यादव, जिला सचिव बालेंद्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य योगेश सक्सेना को मनोनीत किया गया। बालेंद्र सिंह जिला सचिव बनने पर समस्त जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें आश्वस्त किया है कि वे सदैव संगठन के हित में पूर्ण ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करते हुए कर्मचारी हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारीयो को पुष्प माला से स्वागत कर शुभकामनाएं दी गईं।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search