बैरसिया में अनोखी मौत ईऑटो में फांसी पर लटका मिला युवा 

बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय


एक वर्ष में एक ही स्थान पर तीन लोगों की फांसी से मौत। बैरसिया। बसई कॉलेज/ स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के सामने ईऑटो में लाश मिलने से सनसनी फैली हुई है। आपको बता दें कि इस स्थान पर पिछले एक वर्ष में तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पहले नीम के पेड़ पर दो युवाओं की मौत फांसी पर लटकने से हो चुकी है। अब अनोखी मौत देखने को मिली है। इस बार कुछ हद ही पार करने वाली अलग ही प्रकार की मृत्यु हुई है। ई रिक्शा में फांसी पर लटका युवा का शव मिलने से मामला उलझा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस जांच पड़ताल में गंभीरता से जुट गई है। अब देखना यह होगा कि, यह हत्या है या फिर आत्महत्या ? पुलिस ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है। मृतक की पहचान लगभग 28 वर्षीय संतोष यादव पिता रामचरण यादव निवासी शांतिकुंज बैरसिया के रूप में हुई है। मृतक के परिवार द्वारा मर्डर की आशंका जताई है। और शासन प्रशासन से न्यायहित में तहकीकात करने की गुहार लगाई है। पुलिस द्वारा मर्म कायम कर,पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search