बैरसिया खुलासा रामबाबू मालवीय
बैरसिया। ग्राम कुल्हौर में एक युवक को रेबीज संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 29 जनवरी 2025 को गांव के एक आवारा कुत्ते ने युवक को काट लिया था।लेकिन उसने रेबीज रोधी टीका नहीं लगवाया। आपको बता दें कि अब उसकी कई दिनों बाद तबीयत बिगड़ने के कारण बैरसिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां जांच में उसे रेबीज होने की पुष्टि हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक को हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया।लेकिन वह वहां से भागकर दोबारा अपने गांव लौट आया। इस घटना की सूचना मिलते ही बैरसिया ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. पुष्पा गुरु अपनी टीम के साथ ग्राम कुल्हौर पहुंचीं। संक्रमण के खतरे को देखते हुए युवक के परिवार और उसके संपर्क में आए 35 लोगों का तत्काल टीकाकरण किया गया। जिससे रेबीज का संक्रमण भयानक रूप न ले सके। इसके अलावा, डॉ. पुष्पा गुरु ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस थाने में दी, ताकि युवक दोबारा अस्पताल से भागकर अपने गांव न लौटे और अन्य लोगों को खतरे में न डाल सके। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे रेबीज के लक्षणों को हल्के में न लें।और समय पर टीका करण करते रहें।
![]()






