Vidisha mp khulasa//विदिशा सेन समाज परिवार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि

विदिशा सेन समाज परिवार द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि

सामाजिक न्याय के पुरोधा, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर विदिशा सेन समाज परिवार द्वारा श्रद्धा-सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शोषित-वंचितों, पिछड़े वर्गों तथा समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का संघर्ष, उनकी सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतनिष्ठ जीवन आज भी भारतीय राजनीति को दिशा और प्रेरणा देता है।उनके विचार और संघर्ष समतामूलक, न्यायपूर्ण एवं आत्मसम्मान से परिपूर्ण भारत की सुदृढ़ नींव हैं।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उस युगपुरुष को नमन किया, जिसने सत्ता को नहीं, बल्कि सदैव सिद्धांतों को प्राथमिकता दी।

यह आयोजन विदिशा स्थित अग्रवाल संत धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रितेश सेन, सौरभ सराठे, चेतन सेन, उमेद बाबू सेन, मनीष सेन, पंकज सेन, गौरव सेन, सत्यम सेन, प्रेम सिंह सेन, जीवन सेन, माखन सेन, प्रदीप सेन सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search