Sultanpur mp khulasa//बीजेपी नेता के संरक्षण में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस छापे के बाद युवक की मिली लाश

बीजेपी नेता के संरक्षण में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस छापे के बाद युवक की मिली लाश ,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इलाके में बीजेपी नेता के संरक्षण में जुए का खेल चल रहा था। इसी दौरान पुलिस ने छापा मारा और दूसरे दिन एक युवक की लाश डेम में मिली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नारायण चौहान के रूप में हुई है। परिवार ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

 

परिजनों का आरोप

परिजनों ने शव को चौराहे पर रखकर चक्का जाम किया और न्याय की मांग की। उनका कहना है कि जिस मछली सेंटर पर जुआ खेला जा रहा था, वह बीजेपी नेता पंकज श्रीवास्तव उर्फ डब्बू भैया का है। वहां उनका कर्मचारी बबला गौर डब्बू भैया के संरक्षण ने जुआ खिलवाता है आरोप है कि यही सेंटर जुए का अड्डा बन चुका था, जहां रोजाना खुलेआम जुआ चलता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, छापेमारी की रात करीब 10 से 12 लोग वहां मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने सिर्फ 3 लोगों पर ही कार्रवाई की है।परिजनों का आरोप है कि बीजेपी नेता के दबाव में बाकी आरोपियों को बचाया जा रहा है।

 

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल?

जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान सूर्या महाराज नामक युवक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके पर पत्थर चलाए थे।

सुल्तानपुर थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया फिलहाल 3 जुआरियों पर कार्रवाई की गई है।वहीं, जुआ पर छापा मारने गए 5 पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हुई है जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश

परिजनों ने बताया कि जब लाश डेम से निकाली गई, तो सिर के पीछे चोट के निशान और नाक से खून निकल रहा था, जिससे साफ है कि मौत संदिग्ध है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। पर अभी तक कोई ठोस एवं संतोषजनक कारवाही नहीं हुई

अब सवाल यह है?

क्या इस मामले में बाकी आरोपियों पर कार्रवाई होगी?

क्या बीजेपी नेता के दबाव में पुलिस मामले को दबा देगी?

क्या मृतक के परिवार को न्याय मिल पाएगा?

या फिर जुए का यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा… और मासूमों की जान यूं ही जाती रहेगी

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AVEIRO

Content As nossas lojas Corporativo Guia para escolher uma balança inteligente Portanto,

Loading

हैडिंग//भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक दस्तक, सीहोर विधायक सुदेश राय ने जताई खुशी

सीहोरMPराजकुमार मेवाड़ा मो,9617412820 भाजपा विधायक सुदेश राय द्वारा पश्चिम बंगाल में भाजपा

Loading

Search