Seoni MP khulasa//सिवनी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यातायात व्यवस्था सुधारने मेन रोड व बाजार क्षेत्र में चलाया अभियान

सिवनी संवाददाता संजय सराठे

मो नं–7509116765

 

सिवनी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: यातायात व्यवस्था सुधारने मेन रोड व बाजार क्षेत्र में चलाया अभियान

 

सिवनी। कोतवाली पुलिस ने आज नगर की प्रमुख सड़कों और बाजार क्षेत्रों में यातायात सुधार अभियान चलाया। पुलिस टीम ने नगर पालिका चौक, मेन रोड मार्केट एरिया और शंकर मढ़िया क्षेत्र में भ्रमण कर नियम विरुद्ध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान तीन सवारी वाले दुपहिया वाहन, बिना नंबर प्लेट वाले वाहन और सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने दुकानदारों को भी कड़ी हिदायत देते हुए समझाइश दी कि वे ग्राहक वाहन पार्किंग के लिए दुकान के सामने पर्याप्त जगह छोड़ें तथा दुकान के बाहर अनावश्यक सामान, बोर्ड या अन्य सामग्री रखकर पार्किंग स्थल बाधित न करें।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search