बस स्टैंड के सामने ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत, 200 मीटर के लगभग तक घिसाता चला गया।

राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में शहीद भरथरे बस स्टैंड के सामने आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसने लोगों के दिलों को झंझोरकर रख दिया मिली जानकारी के अनुसार समीपस्थ ग्राम अरनिया निवासी की बाइक को पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार नीचे गिर गया और ट्रक के पहियों के नीचे आ गया, ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ता रहा, जिसकी चपेट में आया दो पहिया वाहन चालक मांगीलाल हादसे का शिकार हो गया और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई , बस स्टैंड परिसर पर अफरा तफरी मच गई ट्रक चालक फरार हो गया दुर्घटना इतनी भयावाह थी कि ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार मांगीलाल करीब दो सौ फीट दूर तक घिसाता चला गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और उसके बिखरे हुए अवशेषों को सिविल अस्पताल पहुंचाया बस स्टैंड के सामने हुए इस हादसे ने ना केवल सड़क दुर्घटना की कहानी लिखी बल्कि शासकीय विभागों से जुड़ी व्यवस्थाओ, जवाबदेही और सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए, यह सड़क हादसा प्रशासन के लिए चेतावनी जरूर है कि सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों की निगरानी, व्यवस्था और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है साथ ही सुठालिया नवीन बाईपास को करोड़ों खर्च कर तैयार कर चालू किया गया उसके बावजूद भी शहर में भारी वाहनों को शहर के अंदर कैसे आने दिया जा रहा यह एक गंभीर लापरवाही है, स्थानीय प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए ताकि आगे इस प्रकार की घटना न घट सके।
![]()





