Rajgarh Khulasa MP//थाने ले जाए गए वारंटी की संदिग्ध मौत,पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

थाने ले जाए गए वारंटी की संदिग्ध मौत,ब्यावरा पुलिस अधिकारी इस मामले में पत्रकारों को कुछ बताने से बच रहे।

परिवार ने की निष्पक्ष जांच की मांग

राजगढ़ जिले के ब्यावरा सिटी थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह एक वारंटी जगमोहन उर्फ बंटी सक्सेना को थाने ले जाने के कुछ घंटों बाद उसकी संदिग्ध मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि

“सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस बंटी को थाने ले गई थी, और जब दोपहर में उसे घर छोड़ने आई तो वह मृत अवस्था में था। उसकी न तो नब्ज चल रही थी, न ही कोई हरकत — शरीर लटका हुआ था।”

परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस के अनुसार बंटी की तबीयत बिगड़ी थी, तो उसे अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, बल्कि घर लाकर क्यों छोड़ा गया?

कायस्थ समाज के जिला अध्यक्ष ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा —“यदि वारंटी की तबीयत खराब थी, तो पुलिस का दायित्व था कि तुरंत उसे अस्पताल ले जाती, न कि मृत अवस्था में परिजनों को सौंप देती।”

फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और स्थानीय समाज व परिजन निष्पक्ष जांच की मांग पर अड़े रहे हैं।

जब इस मामले को लेकर ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा जब तक शॉर्ट रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक फ़िलहाल कुछ नहीं बता सकते।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search