Rajgarh Khulasa MP:- जिला मुख्यालय पर मुस्लिम समाज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

जिला मुख्यालय पर मुस्लिम समाज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर शुक्रवार को राजगढ़ में मुस्लिम समाज द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद से यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पारण चौक एवं नाका नंबर तीन होते हुए दरगाह शरीफ पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों सहित एहतेशाम सिद्दीकी, कमाल खान, हाफिज इलियास, मोनू सदर, भय्यू भाई, साबिर भाई सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मुस्लिम समाज की इस तिरंगा यात्रा ने राजगढ़ में गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर शुक्रवार को राजगढ़ में मुस्लिम समाज द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जुमे की नमाज़ के बाद जामा मस्जिद से यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमें मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर पुराने बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पारण चौक एवं नाका नंबर तीन होते हुए दरगाह शरीफ पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने शामिल होकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों सहित एहतेशाम सिद्दीकी, कमाल खान, हाफिज इलियास, मोनू सदर, भय्यू भाई, साबिर भाई सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के युवा एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मुस्लिम समाज की इस तिरंगा यात्रा ने राजगढ़ में गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search