पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा भाजपा काले झंडे से डरती मगर काली कमाई से नहीं|

बीजेपी ब्यावरा राजगढ़ नाम से फेसबुक आईडी सोशल मीडिया हैंडल पर जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा सिटी पुलिस थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया गया। जिसमें बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के प्रशासनिक कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित जिला पंचायत अध्यक्ष चंदरसिंह सोंधिया को पुलिस ने बलपूर्वक रोककर कार्यक्रम में शामिल नहीं होने दिया। वहीं बीजेपी ब्यावरा राजगढ़ नाम से फेसबुक आईडी पर उनके खिलाफ अनर्गल टिप्पणी की गई। जिससे क्षुब्ध होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि पर झूठा आरोप लगाते हुए उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा कि भाजपा के लोग जान बूझकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की छवि खराब करना चाहते हैं। ब्यावरा क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे थे प्रदर्शन करने नहीं मगर पुलिस और प्रशासन ने भाजपा के दबाव में आकर बेवजह रोककर संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है। प्रोटोकॉल के अंतर्गत जिला प्रशासन ने निमंत्रण पत्र भेजकर जिला पंचायत अध्यक्ष को आमंत्रित किया था भारतीय जनता पार्टी सही बात को सुनना नहीं चाहती जो निरंकुशता का परिचायक है।

पूर्व विधायक श्री दांगी ने कहा कि ब्यावरा शहर की जीवनदायनी अजनार नदी की दुर्दशा को मुख्यमंत्री से छुपाया गया वही मुख्यमंत्री ने भी अपने भाषण में ब्यावरा शहर की जीवनदायनी अजनार नदी का नाम तक नहीं लिया। भाजपा 50 प्रतिशत कमीशन खोरी की सरकार है। नीचे से लेकर ऊपर तक खुले आम भ्रष्टाचार किया जा रहा राजनैतिक जीवन में ऐसा पहले कभी नहीं देखा। भाजपा काले झंडे से डरती है मगर काली कमाई से नहीं कर्मचारी और पुलिस सब भाजपा के एजेंट हैं। बीजेपी ब्यावरा राजगढ़ नाम की फेसबुक आईडी पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर ज्ञापन दिया गया और कठोर कार्रवाई की मांग की गई चार दिन के अंदर यदि मांगो का निराकरण नहीं किया गया और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जिला भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेगी जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी , पुर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर भारत वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र यादव ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष कपिल शिवहरे, मंडलम अध्यक्ष ज्ञानू विजयवर्गीय ,यूनुस मोहम्मद ,आदित्य भार्गव ,मोतीलाल अन्ना साहब,लक्की दांगी ,विनीश विजयवर्गीय ,महेंद्र सिलावट ,जगदीश सेन, फिरोज लाल, गिर्राज, सूरज दांगी, संजय बसल, नरेंद्र तिवारी ,कैलाश कुशवाह, राहुल दांगी ,श्रीमति गंगा चौहान ,अर्जुन चौहान ,कल्याण तोमर ,राहुल जाटव ,जावेद खान ,ओपी शिवहरे ,राधेश्याम दांगी, शिवराज ,वल्लभ नहर, मोइन खान ,रामनिवास, राहुल सोंधिया ,सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।
![]()





