यादव बजाज शोरूम डीलरशिप पर मेगा लक्की ड्रा का आयोजन, लक्की ड्रा कूपन में ग्राहक को निकली पल्सर 125 सीसी की गाड़ी।

बजाज ऑटो कंपनी की राजगढ़ जिला स्तरीय डीलरशिप यादव बजाज शोरूम पर नवरात्रि व दिवाली के पावन अवसर पर यादव बजाज शोरूम द्वारा जिला स्तरीय लक्की ड्रा यानि गाड़ी पर गाड़ी फ्री का ऑफर ग्राहकों को दिया गया था , उक्त लक्की ड्रा कूपन का आयोजन आज किया गया , गाड़ी खरीदने वाले 1000/ ग्राहकों को कूपन दिया गया था जिसमें सब डीलर के ग्राहक भी शामिल थे, उक्त सभी कूपन को एक बंद बॉक्स में डाला गया था जिसमें से एक कूपन उठाना था उन सभी कूपन के बॉक्स में से एक कूपन को 5 वर्ष की बच्ची से उठवाया गया सभी ग्राहकों के सामने , जिसमें से सब डीलर जेनम बजाज छापीहेड़ा के ग्राहक प्रेम सिंह कुशवाह निवासी देवलीसांग वाले के नाम से मेगा लक्की ड्रा में पल्सर 125 सीसी की बजाज गाड़ी खुली , बाकी ग्राहकों को गिफ्ट वितरित किए गए , इस आयोजन में यादव बजाज शोरूम के सब डीलर के ग्राहक भी शामिल हुए थे , साथ ही मकर संक्रांति एवं गणतंत्र दिवस के पर्व पर पल्सर 125 सीसी ओर फ्रीडम सीएनजी 125 सीसी पर पांच पांच हजार की छूट दी जा रही है। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ यादव बजाज शोरूम के ऑनर राहुल यादव और संदीप यादव के द्वारा मां लक्ष्मी जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया इस दौरान बजाज शोरूम के मैनेजर देवराज सहित स्टाफ उपस्थित रहा
![]()





