Rajgarh Khulasa M.P.:- 33 साल बाद अपने पारंपरिक संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

33 साल बाद अपने पारंपरिक संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय सिंह

ब्यावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में श्री सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्यविजय सिंह फिर से चुनावी मैदान में नजर आएंगे। दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के लड़ने का ऐलान कर दिया है। अभी घोषणा तो नहीं हुई लेकिन राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से 33 साल बाद राजगढ से उम्मीदवार बनाए जा रहे , अभी नाम की कांग्रेस नेता पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का स्वयं के चुनाव लड़ने को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में है। शुक्रवार व शनिवार से पूर्व सीएम राजगढ़ जिले के दौरे पर है। कांग्रेस पार्टी की और से उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। शुक्रवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के छपीहेडा, जीरापुर, और शनिवार को ब्यावरा, नरसिंहगढ़, चाचौड़ा और राघोगढ़ की बैठक शनिवार को ब्यावरा नगर के वल्लभा गार्डन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच दोपहर में पहुंचे थे। वहां उन्होंने उन बातों की पुष्टि कर दी है जिनमें उनके चुनाव लड़ने की बात कही जा रही थी। कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया जो सुर्खियों में आ गया है उन्होंने कहा कि यह चुनाव लड़ना उनके बस की बात नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और उन्होंने यह बयान क्यों दिया। राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के छापीहेड़ा पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के 8 में से चार विधानसभा क्षेत्र राजगढ़, खिलचीपुर,सांरगपुर व सुसनेर के कार्यकर्ताओं व पदाधिकाररियों के साथ बैठक की। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि यह चुनाव प्रियवृतसिंह, नारायणसिंह, चंदर सिंह सोंधिया. हेमराज कल्पोनी, रामचंद्र दांगी लडें हमारे पास लडने वाले नेता थे। सब लोगों के साथ कोशिश कर रहे थे, कि कौन लड़े, लेकिन पार्टी का आदेश मानना पड़ा है। अभी घोषणा नहीं हुई, लेकिन मुझे बताया गया है कि मुझे चुनाव लड़ना है। यह चुनाव अकेले दिग्विजय सिंह के बस का नहीं है, पूरी पार्टी लड़ती है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ब्यावरा,नरसिंहगढ, चाचौडा और राघौगढ़ विस.क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

जिले के ब्यावरा शहर में लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज वल्लभा गार्डन में ब्यावरा, नरसिंहगढ, चाचौडा और राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की बात करते हैं पिछले 10 सालों में गरीब और गरीब होता जा रहा तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है अमीर और गरीब के बीच की लड़ाई है। देश में सो परिवार ऐसे हैं जिनके पास देश की 70% संपत्ति है। 16 लाख करोड रुपए का कर्ज़ बड़े-बड़े उद्योगपतियों का माफ हुआ है किसान मजदूर और गरीबों का कर्ज अभी तक माफ नहीं हुआ है देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है कांग्रेस ने 2003 में कई योजनाएं लागू की, झोलाछाप डॉक्टरों की मदद न होती तो कोरोना काल में भयानक परिणाम आते। आज देश में हर चीज महंगी हो रही है किसान सम्मन निधि 6000 रु दिए जा रहे हैं वहीं बिजली पेट्रोल डीजल सब महंगा हो गया और किसानो की जेब से 25000 रु निकल जा रहे हैं यही मोदी सरकार की नीति रही है। लाडली बहनो को 3000 रु देने का वादा किया था जिसे अभी तक पूरा नहीं किया। राहुल गांधी की गारंटी है कि वे देश की गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष एक लाख रुपए देंगे। कई फर्जी कंपनियों से चंदा लेकर भाजपा चुनाव लड़ रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली जाएगी।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search