Rajgarh Khulasa M.P.:- सीएम हेल्‍पलाईन में संतुष्टिपूर्वक निराकरण न करने पर दो तहसीलदारों को नोटिस जारी

सीएम हेल्‍पलाईन में संतुष्टिपूर्वक निराकरण न करने पर दो तहसीलदारों को नोटिस जारी

मृत व्‍यक्ति के खाते में न जाए वृद्धवस्‍था पेंशन की राशि

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

राजस्‍व पखवाडा में 29 जनवरी तक राजस्‍व रिकार्ड का वाचन, समग्र ई-केवायसी तथा समग्र से खसरों को लिंक, आरसीएमएस पर दर्ज प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, नक्‍शे, तरमीम, स्‍वामित्‍व योजना सहित राजस्‍व के सभी कार्य समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी पखवाडा में पूर्ण करें। यह निर्देश कलेक्‍टर हर्ष दीक्षित ने कलेक्‍टोरेट में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय तेम्रवाल, अपर कलेक्‍टर शिवप्रसाद मण्‍डराह भी उपस्थित रहें।
बैठक में कलेक्‍टर श्री दीक्षित ने सभी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देशित किया कि वृद्धावस्‍था पेंशन योजना का लाभ ले रहें हितग्राहियों का डोर-टू-डोर सत्‍यापन कर यह सुनिश्चित करें, की मृत व्‍यक्ति के खाते में पेंशन राशि न जाए। साथ ही मृत हितग्राहियों की सूची बनाकर पोर्टल से नाम काटा जाए।
साथ ही उन्‍होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व से कहां की ऐसे लोगों की सूची तैयार करें जो भूमिहीन है। ताकि उन्‍हे अन्‍य योजनाओं में पात्रता अनुसार लाभ दे सकें। बैठक में कलेक्‍टर ने 22 जनवरी को अयोध्‍या धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व को निर्देशित किया की, 16 से 22 जनवरी तक सभी मंदिरों पर जन सहयोग से साफ-सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही सभी जगहों पर लाईटिंग किया जाना सुनिश्चित करें। सभी ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में एवं मंदिरों में 22 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाना सुनिश्चित करें।
कलेक्‍टर ने सीएम हेल्‍पलाईन में संतूष्‍टी पूर्वक कार्य नही करने पर तहसीलदार जीरापुर एवं नायब तहसीलदार सण्‍डावता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जल संसाधन विभाग, महिला बाल विकास, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग, परिवहन विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग की लंबित शिकायतों की स्थिति को गंभीरता से लिया और कहा कि अधिकारी लंबित शिकायतों में संतुष्टि पूर्ण निराकरण दर्ज कराएं।
गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्‍टर हर्ष दीक्षित व पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कलेक्‍टोरेट सभागार में आयोजित बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों कि समीक्षा की। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को विभिन्‍न दायित्‍व सौंपे। इस अवसर पर जिला वन मण्‍डल अधिकारी बेनीप्रसाद दोतानिया, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय तेम्रवाल, अपर कलेक्‍टर शिवप्रसाद मण्‍डराह, डिप्‍टी कलेक्‍टर रत्‍नेश श्रीवास्‍तव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहें।

 

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search