जनता की सच्ची सेवा करने में मोदी सरकार देश का सम्मान बड़ा रही है – रोडमल नागर
भाजपा ने की अपनी रणनीति तेज
राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में आने वाली सात मई को होने वाले मतदान के लिए मोदी गारंटी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति तेज कर दी है ताकि पूर्व के आंकड़े को पार कर सीट अपने कब्जे में की जा सके
जिले में सुस्त पढ़ी भाजपा में प्राण फूंकने का कार्य शुरू हो गया है अब जिला केंद्र से लगाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओ को सक्रिय किया गया है,
संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने बुधवार को नरसिंहगढ़ विधानसभा के बोड़ा मंडल में विधायक मोहन शर्मा के साथ मिलकर अपने लिए मोदी गारंटी को बताते हुए अधिक से अधिक मतदान हेतु जनसंवाद किया,
बोड़ा क्षेत्र के गांव कुंवर कोटरी, ढाबला,पिपलिया रसोड़ा, उमरी, कंडारा कोटरी, पनवाड़ी, झगरिया, रनावा , कुराड़िया खेड़ी,में जनता के बिच पहुँच कर जनसंपर्क किया जनता के बिच जा जा कर मोदी सरकार के द्वारा किए गए गरीबो के जीवन स्तर को सुधारने वाली योजनाओं को गिनाते हुए कहा की नरेन्द्र भाई मोदी ही है जौ हर वर्ग के कल्याण की योजनाओं को धरातल पर जस की जस योजनाओं लागू कर रहे है, मोदी सरकार ही है जिसने गांव की बेटी के लिए उसके पिता को होने वाली चिंता के लिए सोंच कर सुकन्या सम्मान योजना चलाई जिससे हर बेटी को लाभ होगा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने ही विश्व में भारत का नाम रोशन किया और विश्व में अपनी धाक बनाई जिसका परिणाम रहा की रूस,युक्रेन युद्ध के समय हमारे देश के लाखो छात्रों के लिए दोनों देश की सेना ओ ने युद्ध विराम करते हुए सभी छात्रों को सुरक्षित लेकर आए उस समय देश का तिरंगा झंडा हाथों में थाम कर हमारे छात्र सकुशल युक्रेन से अपने वतन लोटे, यह मोदी सरकार में ही सम्भव हुआ की एक समय हमारे शहीद सैनिकों को पाकिस्तान के सैनिकों ने मार कर उनके शरीर को अपने पेरो से रोंदा था और आज के बदलते भारत में इसी सरकार ने पाकिस्तान को हमारे सैनिक अभिनंदन को एक दिन में छोड़ने पर मजबूर कर दिया था!
नागर ने अपने द्वारा किए गए क्षेत्र में विकास कार्यों को भी जनता के बिच रखते हुए वोट रूपी आशीर्वाद जनता से मांगा और का की हम सब मोदी परिवार के लोग है आज राम मंदिर बन कर तैयार हुआ और उसमे मर्यादा पुरुषोत्तम राम विराजीत हुए है उसके लिए हमें मोदी सरकार को मजबूती से वोट देकर तीसरी बार लाना होगा क्योंकि राम के आस्तित्व को मिटाने वालों से तो राम राज की कल्पना करना धोका होगा!
इस अवसर पर विधायक मोहन शर्मा ने नुककड़ सभा के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारे राष्ट्र के गौरवशाली अतीत की पुनः प्राप्ति और भारत को विश्व गुरु का सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए कृत संकलपित नरेन्द्र मोदी सरकार ने ही चीन, पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में जबाव देने के कार्य की शुरुवात की है जिसका परिणाम है कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद सेना के सामने पत्थर चलाने वाले लोग या तो जेलों में बंद है या उनको जन्नत नसीब हो गई!
छप्पन इंची सीने वाली सरकार ने कश्मीर में शांति स्थापित की उससे वहां का हर वर्ग ख़ुश है और भारत माता के जयकार कर रहे है!
इस अवसर पर बोड़ा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम रुहेला, भूपेंद्र सिंह बोड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे!
वही राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान में विधायक से लेकर कार्यकर्ताओ ने जान फूँक दी है!
राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कमान संभालते हुए विधायक अमरसिंह यादव ने विधानसभा के गिदोरी, बांसखेड़ा, बखेड़,सहित दर्जनों गाँवों में जनसंपर्क किया!
सारंगपुर क्षेत्र में बिगनोदीपुरा खासपुरा,डिगवाड, डेंडी, आमगड़ा, बिलौदा पाल,में पहुँच कर जनता से संवाद करते हुए राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने कहा की आज बहनो को लाडली बहन का दर्जा देकर शिवराज मामा द्वारा जौ ऐतिहासिक कार्य कर आज उनके खातों में राशि तय तारीख में डाली जाने का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी और देश के प्रधानमंत्री गरीब माँ के लाल नरेन्द्र मोदी सर्वहारा वर्ग के उत्थान की चिंता कर रहे है उनकी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुँच रहा है आज डिजिटल इण्डिया के माध्यम से किसान से लेकर मजदूर तक की राशि सीधे उनके खाते में डालने का कार्य कर रहे है!
खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनों के बिच पहुँच कर विधायक हजारीलाल दाँगी मोदी सरकार मजबूती से बने और उनकी माला में राजगढ़ की जनता के आशीर्वाद रूपी फूल भी हो इसके लिए वोट मांग रहे है गांव गांव मिल रहे जनसमर्थन के आधार पर विधायक दाँगी ने राजगढ़ की जीत का दावा किया है!
ब्यावरा विधानसभा में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा गांव गांव में जनसंपर्क कर विकास की गंगा बहाने वाली सरकार को पुनः चुनने की अपील की जा रही है!
वही संसदीय क्षेत्र में महिला मोर्चा की बहने भी घर घर जाकर महिलाओ को जागरूक करते हुए मोदी की राम राम कर रही है!
![]()






