अवैध शराब पकड़ने खैरासी गांव मे गई पुलिस टीम पर पथराव,

एक आरोपी ग्रामीणो की मदद से गिरफ्तार,अन्य फरार

राजगढ़।। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खैरासी में शराब पकड़ने के लिए गई पुलिस की टीम पर आरोपियों के द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है ,जिसमें पुलिस ने गांव के ग्रामीणों की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
बताया जा रहा हैं कि,खैरासी गांव में शराब के कारोबारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचे जाने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस की टीम गांव में शराब पकड़ने पहुंची , पुलिस पर क्या पथराव , पथराव करने वालों मे से ग्रामीणो की मदद से पुलिस की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है , लेकिन अपने साथी को छुड़ाने के लिए अन्य आरोपियों के द्वारा पुलिस की टीम पर पथराव किया गया लेकिन वे सफल नही हो पाए और मौके से फरार हो गए।
![]()





