ब्यावरा विधानसभा सम्मेलन मैं कांग्रेस के पार्षद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली,,
मंच पर बैठे नेता नही पांचों विधानसभाओं को नीचे बैठे कार्यकर्ता जिताएंगे,,, कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र शर्मा,,
ब्यावरा। भारतीय जनता पार्टी ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन ब्यावरा के सुठालिया रोड अरिहंत गार्डन में आयोजित किया गया कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल विकास निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर ,भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुरेंद्र शर्मा सहित सभी नेताओं ने महापुरुषों के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी का झंडा वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा के चारों मंडलों अध्यक्ष और पदाधिकारियों से सभी का स्वागत सम्मान कराया गया।
सुठालिया नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षद मोर सिंह कुशवाह ने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुठालिया नगर परिषद के पार्षद मोर सिंह कुशवाह, देवी सिंह कुशवाहा, राहुल कुशवाहा ,रामप्रसाद, राम बाबू प्रजापति ,जगमोहन प्रजापति बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथियों के साथ भाजपा की रिति निति प्रवाहित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्य अतिथि कौशल रोजगार विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री शैलेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहां अगर हम सबको ब्यावरा विधानसभा को जिताना है तो प्रत्येक बूथ केंद्र पर 100 नये कार्यकर्ता को खड़ा करना होगा
देश की सेवा नरेंद्र मोदी ने की है प्रदेश की सेवा शिवराज सिंह चौहान ने की है हम सब कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व करने की बात है पर हमारा नेता चाहे देश गद्दी पर बैठे चाहे प्रदेश की गद्दी पर बैठे उसके लिए सबसे पहले भारत देश है उसके बाद परिवार है आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की सरकार साथियों एक बार फिर आपको पूरी मेहनत पूरी लगन से इस चुनाव के समर में लगना है अगली बार जब हम इस गार्डन में कार्यक्रम करें तो वह कार्यक्रम विजय कार्यक्रम होना चाहिए सभी संकल्प लें भारतीय जनता पार्टी को विजय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।।
मोदी है तो मुमकिन है और शिवराज है तो संभव है,,,दर्शन सिंह चौधरी
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2023 और 2024 में हम जिस तरह से अपनी बेटी के लिए अच्छा परिवार देखते है उसी प्रकार अच्छी सरकार के रुप में भाजपा को चुने।
2018,और 2020 में जो गलती हुई वो गलती नही होना चाहिए भाईयों बहनों आज देश का सबसे सक्षम नेतृत्व मोदी का है ये 2023 का भारत है देश गलत आंख उठाने वालो को घर में घुसकर मारेगा।
विधानसभा के कार्यकर्ताओं का जोश और जुनून देखकर लग रहा है कि सरकार बहुमत के साथ बनेगी,, ज्ञानसिंह गुर्जर
भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा मध्य प्रदेश की सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं पर जितना वर्णन व्यापक रूप से सभी वक्ताओं ने रखा है मैं समझता हूं कि आप सब लोगों को उन सारी योजनाओं का बहुत अच्छी तरीके से ज्ञान है साथियों हमारी प्रदेश की सरकार की बात हो चाहे हमारी केंद्र की सरकार की बात हो प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है आज पूरी दुनिया नजर लगा कर के देख रही है भारत किस दिशा की और आगे बढ़ेगा दोस्तो कार्यकर्ताओं का जुनून उल्लास का सम्मेलन है सफल बनाने में लगा हुआ भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता का 2023 विधानसभा हो या लोकसभा 2024 के बाद भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाने का काम हमारा कार्यकर्ता करेगा।
बड़े मियां छोटे मियां फिर आ गए जनता को ठगने – सुरेंद्र शर्मा
भाजपा संगठन जिला प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा विधानसभा सम्मेलन कार्यकर्ताओं के जोश और उमंग और हुजूम को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास हो चुका है कि ब्यावरा विधानसभा के साथ हम राजगढ़ जिले की सभी विधानसभाओं में पूर्ण बहुमत से जीतने की ओर अग्रसर हो रहा है। बड़े मियां दिग्विजय सिंह छोटे मियां कमलनाथ फिर से मध्य प्रदेश की जनता को ठगने की योजना बना रहे हैं लेकिन इन ठगों को आईना दिखाने का काम हम सब कार्यकर्ता को करना पड़ेगा जनता के बीच में जाकर आज गरीब कल्याण का काम भाजपा की सरकार कर रही है अनेक योजनाएं जनता के लिए जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है 10 तारीख आती है बहनों के चेहरे खिल जाते हैं भैया शिवराज के खाते में पैसे डालने वाला है यह है हमारी भाजपा की सरकार आज देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को हटाया जो राम मंदिर का नारा हम लगाया करते थे राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे उस सपने को मोदी सरकार ने सच किया है बहुत जल्दी राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा।
पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार ने कहा शिवराज सिंह चौहान जी के आशीर्वाद से मैंने ब्यावरा विधानसभा में इतिहासिक काम किया है। व्यक्ति से तकलीफ हो सकती है लेकिन मेरे भाइयों आने वाले समय में कमल के फूल से हम सब को कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए अब तेरा मेरा नहीं चलेगा सिर्फ कमल का फूल खिलना चाहिए भारत माता के लिए हम बलिदान के लिए तैयार हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल पर हम आंच नहीं आने देंगे साथियों आज जो नेता मंच पर बैठे हैं कल सामने सामने बैठा करते थे और कल जो सामने बैठे हैं वह मंच पर बैठेंगे भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोच्च माना गया है।
ब्यावरा विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ,भाजपा जिला महामंत्री पंडित अमित शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष जगदीश पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश जोशी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया, कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन विधानसभा के संयोजक नारायण सिंह सालरियाखेड़ी ने किया। आयोजन में उपस्थित समस्त विधायक सभी मंडलों के पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस आयोजन में शामिल हुए और विधानसभा सम्मेलन के कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाया।