Rajgarh Khulasa M.P.- बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व मंत्री ने बांस शिल्पी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से किया संवाद

बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व मंत्री ने बांस शिल्पी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से किया संवाद

राजगढ़।। मध्यप्रदेश के बांस एवं बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा एवं पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया शुक्रवार को राजगढजिला प्रवास के दौरान बांस से कलाकृति बनाने वाले बांस शिल्पी व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया। अध्यक्ष श्री पिरोनिया ने ब्यावरा के केसी कांवेंट हाई स्कूल में भाजपा किसान मोर्चा के सम्मान समारोह में किसानों संवाद व एवं मा. शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित मे केसी कॉन्वेंट स्कूल से अच्छे अंक लाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्री पिरोनिया ने छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया, वही संवाद के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखकर उनके विकास के लिए हर संभव प्रयास कर नवीन सौगाते दी है। उन्होंने कहा कि वंशकार समाज के द्वारा अनादिकाल से बांस व्यवसाय का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिले के ऐसे बांस शिल्पी जो इस विधा में परांगत है। उन्हें समय पर कच्ची सामग्री उपलब्ध कराने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। इस कार्य में वन विभाग का अमला भी बरावर नियमानुसार सहयोग प्रदान करेगा।

बांस शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री पिरोनिया ने कहा

सामाजिकबंधुओं के लिए रोजगार के नए-नए संसाधन जुटाए जाएंगे। ताकि युवाजन परम्परागत व्यवसाय के अलावा अन्य विधाओं में भी माहरत हासिल कर सकें। उन्होंने सुव्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण की व्यवस्थाएं क्रियान्वित करने के लिए वन मण्डलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने शासन द्वारा बांसों के लिए निर्धारित दर के अनुसार ही विक्रय करने पर बल दिया है। श्री पिरोनिया ने कहा कि विभिन्न प्रकार की कलाकृति बनाने से हम अपने व्यवसाय के माध्यम से आर्थिक उपार्जन के क्षेत्र में बढ सकते है। इस दौरान उन्होंने बांस शिल्पियों से संवाद कर यह जाना कि अभी बांस किस दर पर प्राप्त होता है। एक या दो बांस से क्या-क्या सामग्री बन जाती है। और उसका बाजार में विक्रय मूल्य क्या है। उन्होंने कहा कि व्यवसायिककरण को बढावा देने के लिए बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी ताकि कारीगरो को अपनी सामग्री विक्रय के लिए भटकना ना पडें । इस दौरान उन्होंने कारीगरो की व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को भी सुना साथ ही निराकरण के संबंध में उन्होंने मौके पर ही वरिष्ठ अधिकारियों से संवाद कर वस्तुस्थिति के संबंध में शीघ्र निर्णय कराने हेतु ताकिद किया है।

इस दोरानभाजपा नेता राजेंद्र सिंह राजपूत युवा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, दुशेन शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष शासकीय ठेकेदार प्रदेश महासंघ , रत्नेश सिंह जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा भोपाल,प्रदेश अध्यक्ष युवा उत्थान अभियान मध्यप्रदेश, इंदर सिंह लववंशी भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज, रामनारायण दांगी, मोतीलाल लववंशी, कृष्णमोहन लावावंशी प्रदेश मीडिया प्रभारी लोधा लववंशी समाज , सहित ब्यावरा के सर्किट हाउस में इस अवसर पर वन परिक्षेत्राधिकारी शिरोमणीमीना वन विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं अजाक्स के जिलाध्यक्ष एसएस गोलिया के अलावा वंशकार समाज के जिला, प्रदेश व खण्ड स्तरीय अध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं बांस व्यवसाय को क्रियान्वित करने वाले बांस शिल्पी मौजूद रहें।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में तिरंगा रैली का आयोजन

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के आवाहन पर भव्य तिरंगा रैली, ऑपरेशन

Loading

Search