पुलिस अधीक्षक राजगढ़ की उपस्थिति में हुई शांति समिति की बैठक
पुलिस अधीक्षक राजगढ़ ने किया संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण, स्थानीय लोगों से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील।
राजगढ़।। राजगढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना द्वारा आज थाना कुरावर क्षेत्र के कांकरिया मीना, लसूडिया रामनाथ, कुरावर आदि गांवों का भ्रमण कर संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित किया। स्थानीय धार्मिक स्थल भगवान देवनारायण मंदिर,तीज बल्डी हनुमान मंदिर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किए। ग्राम कांकरिया में स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों से दहेज प्रथा उन्मूलन, बालविवाह उन्मूलन, बच्चो की शिक्षा, नशा मुक्ति, सड़क दुर्घटनाओं से बचाव आदि विषयों पे चर्चा की। इसी प्रकार करनवास थाना क्षेत्र के ग्राम नापलियाखेड़ी के भी वल्नरेबल पोलिंग बूथ का भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से सामाजिक समरसता बनाए रखना, भेदभाव नहीं करना, स्त्री पुरुष के समान अधिकार , आदि विषयों पर चर्चा की। साथ ही झगड़ा नातरा प्रथा की समाप्ति के लिए जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे) द्वारा आगामी चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्थानीय नागरिकों को प्रेरित किया। इन बैठकों में स्थानीय ग्रामीण नागरिकों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दिया वहीं लोगों की जनसुनवाई भी करते हुए थाना प्रभारियों को तत्काल कार्यवाही करने हेतु निर्देशित भी किया।