Friday, 7 July, 2023

Rajgarh Khulasa M.P.- नॉर्मल डिलीवरी केस को सिविल अस्पताल के डॉक्टर जैन द्वारा रेफर करने से नाराज विधायक पहुंचे अस्पताल

नॉर्मल डिलीवरी केस को सिविल अस्पताल के डॉक्टर जैन द्वारा रेफर करने से नाराज विधायक पहुंचे अस्पताल,

डॉक्टर जैन पर जताई नाराजगी , लगाई फटकार

राजगढ़।। राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आगरा मुंबई नेशनल हाइवे के पास रेस्ट हॉउस के नजदीक बनी सिविल अस्पताल हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है पिछले कई बार डॉक्टरों और नर्सो की लापरवाई देखने को मिली मगर ब्यावरा अस्पताल के डॉक्टर ओर नर्सो पर जिम्मेदार अधिकारी कार्यवाई करने से कतराते है , आज फिर एक ओर मामला नगर के सिविल अस्पताल में देखने को मिला अव्यवस्थाओं को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन सिविल अस्पताल में अव्यवस्था खत्म नही हो पा रही है। इन अव्यवस्था के बीच गुरुवार को सिविल अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिला को डॉक्टर आर के जैन द्वारा गंभीर बता कर रेफर कर दिया, लेकिन सोचने वाली बात यह है जिस महिला को डॉक्टर ने गंभीर बताया उस महिला की शहर के निजी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हो गई। इसी से नाराज होकर विधायक रामचंद्र दांगी देर रात के समय सिविल अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को फटकार लगाई। विधायक ने कहा डॉक्टर द्वारा नॉर्मल डिलीवरी के केस को भी रेफर कर रहे है। जो गलत है डॉक्टर को समझा दिया गया है अगर आगे से ऐसा होगा तो कार्यवाई के लिए तैयार रहे।

 2,615 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search