आज आयोजित होगा भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी,निगम अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
ब्यावरा।। नगर के ब्यावरा में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा, इस सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी,निगम अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जानकारी देते हुए भाजपा के ब्यावरा मंडल अध्यक्ष चंदन अग्रवाल ने बताया है कि नगर के अरिहंत गार्डन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है यह सम्मेलन विधान सभा स्तर पर रखा गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी के,समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मलित होंगे ,मंडल अध्यक्ष अग्रवाल ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचेंगे की अपील की है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ब्यावरा शहर में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर इस कार्यक्रम में चर्चा की जाएगी।