Raisen mp khulasa//बाड़ी में सेन समाज की बैठक, नगर अध्यक्ष की घोषणा

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो नं–7509116765

 

बाड़ी में सेन समाज की बैठक, नगर अध्यक्ष की घोषणा

 

रायसेन जिले के बाड़ी नगर में सेन शक्ति महासंगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक सेन जी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन व प्रदेश सचिव गुड्डा सेन के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष प्रदीप सेन के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में बाड़ी नगर की घोषणा करते हुए हरिनारायण सेन को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सेन ने सागर में होने वाले सेन समाज के आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी से सहभागिता का आग्रह किया।
बाड़ी नगर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष का पुष्पहार से स्वागत किया गया तथा नव नियुक्त नगर अध्यक्ष को भी बधाई दी गई। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रीतम सेन, सचिन सेन, नेतराम सेन, गोविंद सेन सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों सेन समाज बंधु उपस्थित रहे। बैठक के बाद सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search