निर्वस्त्र से सम्मानजनक जीवन की ओर ,टीम संकल्प की संवेदना
रायसेन जिले के बाड़ी नगर में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति निर्वस्त्र घूमते हुए पाया गया। सूचना मिलते ही टीम संकल्प ने त्वरित कार्यवाही करते हुए “अपना घर भोपाल आश्रम” से संपर्क किया, जहाँ मानसिक रोगियों को आश्रय एवं उचित इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।टीम पहल बरेली की एम्बुलेंस सहयोग से उक्त व्यक्ति को भोपाल आश्रम में भर्ती कराया गया, जहाँ अब वह सुरक्षित वातावरण में सम्मानजनक जीवन जी सकेगा। टीम संकल्प बाड़ी हमेशा जरूरतमंद, निराश्रित व्यक्तियों एवं बीमार/घायल गोवंश की सेवा के लिए तत्पर है।
![]()






