मो 7509116765
छेड़छाड़ मामले में एसपी से मिलने जा रहे परिजन, बस ने कुचला पति–पत्नी की मौके पर, मौत: बेटी गंभीर रूप से घायल
थाने के सामने शव रख धरने पर बैठे परिजन
युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के मामले में एसपी से मिलने जा रहे परिजन दोपहर में हादसे का शिकार हो गए थे। इसमें पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई थी जबकि बेटी गंभीर रुप से घायल हुई है। उसे भोपाल रेफर किया गया है। इस मामले को लेकर परिजन और ग्रामीण गैरतगंज थाने के सामने शाम 7 बजे से शव रखकर धरने पर बैठे हुए हैं। फिलहाल धरना जारी है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जाए। हादसा अमरावत घाटी के पास हुआ। बस ने बाइक सवार दंपति और बेटी को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना के बाद ग़ैरतगंज और सीहोरा खुर्द के लोगों में गुस्सा हैं। पीड़ित परिवार के बेटे का आरोप है कि मेरे माता-पिता की हत्या कराई गई है। एक दिन पहले आरोपी कल्लू ने उन्हें रिपोर्ट वापस लेने को लेकर धमकाया था। जानकारी के मुताबिक 7-8 दिन पहले गैरतगंज के सीहोरा खुर्द गांव में युवती का नहाते हुए गांव के ही कमल गुर्जर ने वीडियो बना लिया था। परिजनों की शिकायत पर गैरतगंज पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया था कि आरोपी पक्ष की तरफ से उनके परिवार पर समझौता करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी को लेकर आज शनिवार दंपति और पीड़िता एसपी से शिकायत करने रायसेन आए थे। बताया गया कि घर लौटते समय उन्हें बस से टक्कर मार दी, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
5 लोगों पर लगाया धमकाने का आरोप
पुलिस को दिए ज्ञापन में पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया है कि पुलिस को रिपोर्ट करने पर मुख्य आरोपी कमल कल्लू गुर्जर और उसके साथी विक्रम गुर्जर, कमलेश गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर और रतन गुर्जर ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि रिपोर्ट वापस नहीं ली तो तुम्हारे पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसी की शिकायत करने माता पिता एसपी से करने जा रहे थे। भाई ने कहा कि हादसा सुनियोजित ढंग से कराया गया है।
घटना के बाद टूटा परिवार
पति-पत्नी की मौत के बाद पूरा परिवार टूट गया है। माता पिता की मौत के बाद घर में अब 2 बेटे ही बचे हैं। जबकि पीड़िता दूसरी बहन का भोपाल में इलाज चल रहा है। वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है।
![]()






