Nazeerabaad mp khulasa//दामखेड़ा पंचायत प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित, जागरूकता का दिया संदेश

दामखेड़ा पंचायत प्रांगण में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित, जागरूकता का दिया संदेश

आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर एकजुटता पर जोर

नजीराबाद  – गुरुवार को जिला भोजपुर दामखेड़ा खंड में पंचायत भवन प्रांगण में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया ,यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ पं महेश नारायण दुबे, हनुमान मढ़ी पुजारी भंवर गिरी महाराज,भोजपुर जिला कार्यवाह महेश राठौड़ , राष्ट्रीय स्वयं सेविका समिति खंड प्रमुख सुश्री काजल कुशवाह द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात ग्राम के विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। जिसके पश्चात सम्मेलन के मुख्य वक्ता संघ के भोजपुर जिला कार्यवाह महेश राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए जातिगत भेदभाव मिटाना आवश्यक है। उन्होंने सभी हिंदुओं को एक मानने और सांस्कृतिक व आध्यात्मिक मूल्यों के आधार पर संगठित होने पर जोर दिया। वहीं उन्होंने कहा कि आरएसएस जैसे संगठन सनातन धर्म और भारत के उत्थान के लिए सभी को एकजुट करने का आह्वान कर रहे हैं, ताकि जाति, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर भारत विश्व गुरु बन सके। हम इस देश के मूल निवासी हिंदू हैं, जो सनातन धर्म का सम्मानपूर्वक पालन करते आ रहे हैं।
वहीं सुश्री काजल कुशवाह ने अपने संबोधन में संघ के पंच परिवर्तनों के विषय पर उपस्थित जनों को विस्तृत जानकारी दी और इन पंच परिवर्तनों को अपने जीवन में पालन करने का आग्रह किया। वही कार्यक्रम के पूर्व हनुमान मढ़ी से बड़ी संख्या में माता बहनों सहित सकल हिंदू समाज द्वारा कलश यात्रा पूरे ग्राम में निकाली गई जिसका जगह-जगह धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक, संगठनों एवं ग्राम वासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस भव्य हिंदू सम्मेलन में हजारों की संख्या में हिंदू माताएं बहने एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।वहीं अंत में भारत माता की आरती के बाद प्रसादी वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search