भोपाल संवाददाता संजय सराठे
मो नं–7509116765
विश्व विजेता दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम का सम्मान, सुनीता सराठे बनीं प्रेरणा, खुलासा न्यूज परिवार की और से बिटिया को शुभकामनाएं
भारत की विश्व विजेता महिला दृष्टिबाधित टी-20 क्रिकेट टीम को हमारा सलाम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम (बनखेड़ी) क्षेत्र की बेटी सुनीता सराठे को खुलासा न्यूज परिवार की ओर से हार्दिक बधाई।
सुनीता भारत की पहली महिला दृष्टिबाधित टी-20 विश्व कप विजेता टीम की सदस्य हैं। यह विश्व कप नवंबर 2025 में भारत–श्रीलंका में आयोजित हुआ। नयागांव (बनखेड़ी) निवासी सुनीता ने नेपाल के खिलाफ अहम थ्रो-आउट सहित टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व विजेता टीम से मुलाकात कर प्रत्येक खिलाड़ी को 25-25 लाख रुपये देकर सम्मानित किया तथा ब्लाइंड क्रिकेट को भविष्य में सहयोग और खिलाड़ियों के लिए नौकरी के प्रयास का आश्वासन दिया।
![]()







One Response
मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश