प्रतिनिधि हेमराज सराठे ने बनापुरा के ट्रेनिंग सेंटर का लिया जायजा , ट्रेनिंग संचालक ने किया जोरदार स्वागत
नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी तहसील के केश शिल्पी एवं विश्वकर्मा योजना के प्रतिनिधि हेमराज सराठे ने सोमवार को नर्मदापुरम जिले बनापुरा के ट्रेनिंग सेंटर का जायजा लिया !हम आपको बता दें की बनापुरा में केश शिल्पी एवं विश्वकर्मा योजना का ट्रेनिंग सेंटर है जहां पर विश्वकर्मा बंधुओं को ट्रेनिंग दी जाती है ! वही प्रतिनिधि हेमराज सराठे ने विश्वकर्मा बंधुओ से चर्चा की एवं पीएम विश्वकर्मा योजना का महत्व भी बताया साथ ही व्यवस्था का सर्वे भी किया ! ट्रेनिंग संचालक ने प्रतिनिधि का पुष्प हार से जोरदार स्वागत भी किया प्रतिनिधि हेमराज सराठे ने ट्रेनिंग संचालक और स्टाफ को भी समाज एवं विश्वकर्मा बंधुओं की सेवा के लिए आभार पुष्प माला से धन्यवाद किया
![]()





