झंडा फहरा कर मनाया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस
सिलवानी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस के अवसर पर 77 मतदान केंद्र पर झंडा फहरा कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसमें कस्बा बम्होरी में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला की मौजूदगी में बमोरी शक्ति केंद्र पर भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें श्री शुक्ला द्वारा भारतीय जनता पार्टी जन संघ के कार्यकर्ताओं का साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
1,247 Total Views