
स्कूल शिक्षा विभाग की वरिष्ठता सूची में सेवानिवृत्त

दिवंगत व स्थानांतरित शिक्षकों के भी नाम दर्ज
शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री भी नही दे रहे ध्यान
राजगढ़।। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्थानांतरण नीति 2022 कर्मचारियों के लिए जारी की गई, उक्त प्रक्रिया से कतिपय शिक्षक भयभीत नजर आ रहे हैं, बच्चों की बोर्ड परीक्षाओ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के तुगलकी आदेशों को प्रांतीय शिक्षक संघ एवं समग्र शिक्षक संघ द्वारा उक्त प्रक्रिया बोर्ड परीक्षा के बाद संचालित की जा सकती थी। बच्चों की बोर्ड परीक्षाओ को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को मानसिक रूप से फ्री रखना चाहिए ताकि बच्चों के परीक्षा परिणाम प्रभावित ना हो, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा उच्च श्रेणी शिक्षक और सहायक शिक्षको की जारी सूची को अपडेट किया, जिसमे सेवानिवृत्त शिक्षक, दिवंगत एवं स्थानांतरित शिक्षकों के नाम पोर्टल पर चढ़े हुए हैं पोर्टल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की त्रुटियों का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा शासन पहले त्रुटियों को सुधारें इसके बाद सूची जारी करें आदि मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया गया, उधर संगठन की और से सभी से जानकारी प्राप्त की गई। जिनकी पेंशन हो गई व मृत हो गये है उनका नाम हटाना। शिक्षक साथियो का संशोधन करना। आवेदन संकुल पर दिये गये है। उक्त सूची को अपडेट कर सर्विस बुक मे इन्ट्री करवाने की मांग की गई जिससे समस्त शिक्षक लाभान्वित हो सके।
![]()






One Response
उच्च श्रेणी शिक्षक ग्रेडेशन लिस्ट