Saturday, 11 February, 2023

Khulasa Rajgarh M.P.-साइकिल से जा रहे 14 वर्षीय किशोर को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर दोनों गंभीर घायल एक को किया भोपाल रेफर

साइकिल से जा रहे 14 वर्षीय किशोर को पीछे से बाइक ने मारी टक्कर दोनों गंभीर घायल एक को किया भोपाल रेफर

ब्यावरा शहर से तकरीबन 5 किलोमीटर दूर चाठा और महाबल गांव के बीच एक 14 वर्षीय किशोर ब्यावरा की ओर से अपने गांव महाबल जा रहा था उसी दौरान पीछे से आए बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में किशोर एवं बाइक चालक घायल हो गए। घटना के बाद दोनो घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद साइकिल सवार किशोर को भोपाल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सूरज यादव पिता रोड सिंह यादव उम्र 14 वर्ष ब्यावरा से अपने गांव सांडा हेडी जा रहा था उसी दौरान पीछे से से आ रहे दिनेश पिता रामचरण दांगी निवासी खरेटिया की बाइक ने टक्कर मार दी जिसमे दोनो घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद किशोर सूरज यादव को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है ।

 7,012 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search