बस स्टैंड एरिया बना जाम क्षेत्र
ब्यावरा। राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर में बस स्टैंड एरिया जाम एरिया बनता जा रहा है क्योंकि बस स्टैंड पर आने वाली बसों के अलावा बाईपास होने से सिरोंज, सुठालिया, मक्सूदनगढ़ तरफ जाने वाले लोडिंग वाहन और मंडी में आने जाने वाले वाहनों के कारण इस एरिया में हर समय जाम की स्थिति निर्मित होती रहती है, जिस कारण आम नागरिकों एवं वाहन संचालकों को कड़ी मेहनत के बाद थोड़ा सा सफर बमुश्किल तय करना पड़ता है। यह हालात बनने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यहां पुलिस जवान नजर नहीं आता है।