Thursday, 12 January, 2023

Khulasa Rajgarh M.P.-फरार लम्बित स्थाई वारंटी को गादिया से किया गिरफ्तार

फरार लम्बित स्थाई वारंटी को गादिया से किया गिरफ्तार

ब्यावरा। उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा चलाए गए अभियान फरार स्थाई वारंटियों एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान के दौरान उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन एवं एएसपी मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ब्यावरा (शहर) निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना ब्यावरा (शहर) पुलिस द्वारा 12 जनवरी 2023 को प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह मीना द्वारा विश्वसनीय मुखविर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जेएमएफसी न्यायालय ब्यावरा के प्रकरण नम्बर 413/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट के स्थाई वारन्टी कालू सिंह पिता मांगीलाल सोंधिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम गादिया थाना कालीपीठ क्षेत्र को प्राइमरी स्कूल के पास ग्राम गादिया से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह मीना थाना ब्यावरा शहर व सैनिक शाहरुख खान थाना कालीपीठ का विशेष योगदान रहा है।

 269 Total Views

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search