KHULASA NEWS LIVE BHOPAL MP//बड़े तालाब में फिशिंग के दौरान मिली अमेरिका में पाई जाने वाली मछली!

भोपाल के बड़े तालाब में फिशिंग के दौरान विचित्र मछली फंसी। करीब ढाई किलो वजनी और डेढ़ फीट लंबी इस मछली का मुंह मगरमच्छ के जबड़े जैसा है। बड़े तालाब में पहली बार इस तरह की मछली मिली है। देखने में हूबहू मगरमच्छ जैसी दिखने वाली ये मछली एलीगेटर गार है। इसे क्रोकोडाइल फिश भी कहते हैं।

इस तरह की मछलियां उत्तरी अमेरिका में मीठे पानी में पाई जाती हैं। इनके आरी की तरह बड़े-बड़े दांत होते हैं। मांसाहारी होती हैं। उम्र 18 से 20 साल होती है। यह मछली करीब 10 फीट तक लंबी हो सकती है। खतरा महसूस होने पर यह मछली इनसानों तक पर हमला कर देती है।

केरल में तो इनका पालन भी होता है। 5 इंच के मछली के बच्चे की कीमत 1 हजार से 2 हजार रुपए तक होती है। एलिगेटर गार के अमेरिका में  अटैक के केस भी सामने आते रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search