बैरसिया:CM मोहन यादव करेंगे नवनिर्मित संदीपनी विद्यालय भवन का लोकार्पण

बैरसिया खुलासा जगत रामबाबू मालवीय


प्रदेश मुखिया के आगमन की खबर से पूरे बैरसिया क्षेत्र में बना हुआ है उत्साह का माहौल।

बैरसिया :- शिक्षा के क्षेत्र में बैरसिया के लिए ऐतिहासिक दिन।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर 2 बजे बैरसिया पहुंचकर नवनिर्मित संदीपनी ठाकुर लाल सिंह स्कूल भवन का लोकार्पण करेंगे।आपको बता दें कि प्रदेश के मॉडल संदीपनी स्कूल के रूप में तैयार इस भवन में आधुनिक अधोसंरचना,स्मार्ट क्लास,लैब और तकनीकी संसाधनों से लैस कक्षाएं बनाई गई हैं।मकसद साफ है – ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के हजारों बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनके घर के पास ही प्राप्त हो सके। वहीं शिक्षा विभाग का कहना है कि यह स्कूल आने वाले समय में प्रदेश के बाकी संदीपनी स्कूलों के लिए भी रोल मॉडल बनेगा।लोकार्पण समारोह में विधायक विष्णु खत्री,भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। CM के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की पुख्ता व्यवस्थाएं कर ली हैं।विधायक विष्णु खत्री ने क्षेत्रवासियों,अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search