Bhopal MP khulasa//27 दिसंबर को भोपाल में सेन समाज का प्रांतीय महाअधिवेशन

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो नं 7509116765

युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश आचार्य सहित पूरी टीम करेगी पदभार ग्रहण
समाज परिवर्तन का लिया जाएगा संकल्प, राजधानी में गूंजेगी सेन यूथ की हुंकार |

भोपाल।
सेन समाज विकास संगठन का प्रांतीय महाअधिवेशन कल 27 दिसंबर को राजधानी भोपाल में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में सेन समाज विकास संगठन के नवनियुक्त युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश आचार्य अपनी पूरी प्रदेश कार्यकारिणी टीम के साथ औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

महाअधिवेशन के दौरान युवाओं को सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती, शिक्षा, रोजगार और समाज सुधार के लिए प्रेरित करते हुए समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से हजारों सेन युवा राजधानी भोपाल में एकत्रित होकर सेन समाज की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
श्री कमलेश सेन, सदस्य – रेल सलाहकार समिति, पश्चिम मध्य रेल, भोपाल
तथा विशिष्ट अतिथि
श्री पवन सेन, थाना प्रभारी, इंडस्ट्रीज एरिया, भोपाल
की गरिमामयी उपस्थिति आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बनाएगी।

युवा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश आचार्य ने कहा कि सेन समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें नेतृत्व, सेवा और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। यह महाअधिवेशन सेन समाज के भविष्य की दिशा तय करने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा।

महाअधिवेशन को लेकर सेन समाज एवं सेन युवा संगठन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search