Bhopal mp khulasa//सेन समाज का 62 वां श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम संपन्न, स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में मृत्यु भोज कुरूति समाप्ति का लिया संकल्प

पत्रकार संजव सराठे मो – 7509116765

सेन महाराज का 62 वां श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम संपन्न

स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी की उपस्थिति में मृत्यु भोज कुरूति समाप्ति

एवं सेन समाज के प्रदेश का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया

  1. सेन समाज सिंगार दर्शन समिति के संयोजक मन्नू लाल श्रीवास् ने बताया कि हर सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी मंगलवार को राजधानी भोपाल के सेन महाराज चौक पर 62 वां साप्ताहिक श्रृंगार दर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ एवं सेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास का जन्मदिन समारोह ,दक्षिण पश्चिम के स्थानीय विधायक श्री भगवान दास सबनानी की उपस्थिति में संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सेन समाज द्वारा विधायक भगवानदास सबनानी जी का 1 वर्ष पूर्ण होने पर स्वागत अभिनंदन किया गया. प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास् ने समस्त सेन समाज बंधुओ की उपस्थिति में सेन समाज से मृत्यु भोज जैसी कुरूति को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए जन जागरण अभियान की भी घोषणा की, जिसका समस्त सेन समाज नेर्तृत्व समर्थन किया.
    वहीं बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार की भी सेन समाज द्वारा घोर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं स्थानीय विधायक भगवानदास सबनानी तथा सेन समाज प्रदेश अध्यक्ष हीरालाल श्रीवास के अलावा सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के पदाधिकारी एवं सेन समाज बंधु उपस्थित थे. जिनमें प्रमुख रूप से मन्नूलाल श्रीवास, शैलेश सेन, दीपक सराठे, शंकरलाल सराठे, डा.मंजू सराठे, प्रकाश सराठे, मुकेश सेन, दिलीप आसोलकर, मदन सराठे, रामेश्वरदयाल सेन,मोहन मालवीय, अजय सेन, शंकर पवार, सुनील सेन, घनश्याम सेन, जीतेन्द्र सेन, गोविन्द सेन, संकेत श्रीवास, श्रीमती मंजू सेन, वर्षा सराठे आदि पदाधिकारी साथियों सहित सैकड़ो की तादाद में सेन समाज के लोग सम्मिलित हुए.

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search