राजधानी में धूमधाम से मनाया गया अध्यक्ष हरिनारायण सेन का जन्मदिन
भोपाल। राजधानी में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी एवं अध्यक्ष हरिनारायण सेन का जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने आनंद नगर स्थित सेन मंदिर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर समाज के लोगों ने हरिनारायण सेन का फूल-मालाओं से स्वागत कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूजा-अर्चना के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक ललित सेन, राकेश ऊमरे, सेलून प्रकोष्ठ अध्यक्ष तोरण श्रीवास, समिति कोषाध्यक्ष पूरन सराठे, अयोध्या क्षेत्र से आए राजेश सेन, बृजेश सराठे, हेम सिंह सेन, रामपाल सहित सैकड़ों समाजबंधुओं ने उपस्थित होकर हरिनारायण सेन को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जन्मदिन समारोह के दौरान समाजजनों ने उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। वहीं हरिनारायण सेन ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए मिले स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
![]()





