संजय सराठे , मो नं 7509116765
राजधानी के पुष्पा नगर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव
राजधानी भोपाल के पुष्पा नगर में शनिवार को श्री श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ बाबा के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए उमड़ पड़ी। श्याम भक्त कमलेश सराठे ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर भक्तों ने आतिशबाजी के साथ बाबा की महा आरती की। भक्तिमय संगीत और “जय श्री श्याम” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।कार्यक्रम में बाबा श्याम को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया। आरती के पश्चात भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान श्याम प्रेमियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और बाबा के चरणों में नतमस्तक होकर मंगलकामनाएं मांगीं।पूरे पुष्पा नगर में श्री श्याम नाम की गूंज के साथ जन्मोत्सव का पर्व भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया।
![]()





