Bhopal MP khulasa//ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी विवाद : IAS संतोष कुमार वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग ने थमाया नोटिस

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

मो नं–7509116765

 

ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी विवाद : IAS संतोष कुमार वर्मा को सामान्य प्रशासन विभाग ने थमाया नोटिस

भोपाल। ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद अब IAS संतोष कुमार वर्मा पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने वर्मा को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया है। वर्मा की टिप्पणी के बाद ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला था। कई स्थानों पर समाज के लोगों ने थानों में पहुंचकर लिखित आवेदन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी पत्र में साफ कहा गया है कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक पद पर रहते हुए वर्मा का यह बयान अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता की श्रेणी में आता है। विभाग ने टिप्पणी को “गंभीर” मानते हुए वर्मा से निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण मांगा है। बताया जा रहा है कि मामले में आगे और प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव है।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search