थाना अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर 4 घटनाओं का किया खुलासा
अयोध्यानगर पुलिस ने 03 शातिर नकबजन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी व वाहन चोरी की 04 घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से नकबजनी में चोरी हुआ धातु का सामान, 03 मोटरसाइकिल सहित लगभग 4.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया।
तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध भोपाल के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी रेपीडो व जोमेटो जैसी कंपनियों में डिलीवरी बॉय/चालक के रूप में काम करते थे और सुनसान स्थानों पर मौका पाकर चोरी व नकबजनी को अंजाम देते थे। नशे की लत और महंगे शौक पूरे करने के लिए वारदातें करते थे।
डीसीपी जोन-02 श्री विवेक सिंह के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना स्टाफ व साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।
![]()





