Bhopal mp khulasa//टीकाराम सेन का राजधानी में हुआ भव्य स्वागत,समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

भोपाल संवाददाता संजय सराठे

 

टीकाराम सेन का राजधानी में हुआ भव्य स्वागत,समाजजनों ने दी शुभकामनाएं

 

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के फिट इंडिया खेल योग कार्यक्रम में प्रदेश सह प्रभारी के रूप में टीकाराम सेन की नियुक्ति पर राजधानी भोपाल में हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर कमलेश सेन के एम.पी. नगर स्थित कार्यालय में उनका भव्य एवं गरिमामय अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर टीकाराम सेन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवाओं के बीच फिटनेस, खेल और योग के प्रति जागरूकता को नई दिशा और गति मिलेगी।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस नियुक्ति को समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कमलेश सेन, ओमप्रकाश सेन, नरेश सराठे, दर्शन सेन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search