Bhopal MP Khulasa || जनसंख्या असंतुलन को रोकेने हिन्दू समाज को कम से कम तीन संतान के लिए प्रेरित होना होगा – नीरज दोनेरिया

विश्व हिन्दू परिषद भोपाल विभाग की विभाग बैठक आज तुलसी मेरिज गार्डन में संपन्न हुई बैठक को बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक नीरज दोनेरिया जी ने प्रभु श्री राम जी को पुष्पमाला अर्पण कर बैठक का प्रारम्भ किया |

बैठक को संबोधित करते हुए दोनेरिया जी कहां जनसंख्या असंतुलन को रोकने के लिए हिन्दू धर्म में कम से कम तीन संतानें हो जिसके लिए बजरंगदल समाज को जागरूक करेगा एवं उन्होंने बताया की वर्ष 2007 में किस प्रकार तत्कालीन सरकार ने रामसेतु को तोड़ने का षड्यंत्र करके विदेशी ताकतों को ओर मजबूत करने के षड्यंत्र को विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने विफल किया |

बैठक में क्षेत्रीय संयोजक विश्ववर्धन जी, प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह जी, प्रांत सहमंत्री जितेंद्र चौहान जी, प्रांत संयोजक मध्यभारत प्रांत अवधेश तिवारी जी, प्रांत सहसंयोजक लोकेंद्र मालवीय जी, बैठक में प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं को आगामी छह माह के संगठन के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करवाईं एवं नियमित रूप से प्रति मंगलवार भोपाल विभाग के हर मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ हो जिससे हिन्दू समाज में धर्म के प्रति ओर जागरुकता आऐ |

सभी कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया, बैठक में विभाग मंत्री जीवन शर्मा जी, विभाग संयोजक दिनेश यादव जी, विभाग सह संयोजक अभिजीत सिंह राजपूत जी, संपूर्ण विभाग समिति एवं भोपाल विभाग की सातों जिलों की जिला टोली उपस्थिति रहे |

Loading

WhatsApp
Facebook
Twitter
LinkedIn
Email

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search